तूफान अम्फान के कारण रुकी हवाओं के साथ ही राजधानी में गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।
राजधानी में गर्मी और लुक्का सितम शुरू हो चुका है गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। बात करें पालम की तो यहां तापमान 44.1 डिग्री तक पहुंच गया। अब गर्मी की वजह से भी लोगों की हालत खराब होने लगी है।
YouTube में आया नया फीचर, देर तक जागने की आदत करेगा दूर
मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते लोगों को ऐसी ही गर्मी का सामना करना होगा शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी मौसम में ला सकती है लेकिन गर्मी में अपना असर दिखाएगी । तापमान 42 से 43 डिग्री बना रह सकता है। इससे पहले साल 2013 में 21 मई को तापमान 45 डिग्री पहुंचा था।
अम्फान की वजह से थमी हवा की रफ्तार
बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही ठंडी हवाएं अम्फान की वजह से राजधानी आना रुक गई है हालांकि रेगिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म हवाएं लगातार दिल्ली को झुलसा रही है। यही वजह है कि सफदरजंग का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री बना है। पालम में अधिकतम तापमान 44.1, डिग्री लोधी रोड में 43, आया नगर में 43.2 डिग्री, नजफगढ़ में 42.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में 42.5 डिग्री रहा।
25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, इन नियमों के साथ मिली इजाजत
शुक्रवार को बूंदाबांदी
शुक्रवार शाम 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। रविवार की शाम को भी बूंदाबांदी और आंधी अपना असर दिखा सकती है लेकिन तापमान 42 डिग्री ही बना रहेगा इसके बाद मौसम पहले जैसे साफ होकर रविवार को 43 डिग्री तक जा सकता है। मौसम का हाल बताने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक, 26 मई को तापमान 45 डिग्री के आसपास भी रह सकता है।
गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
स्काईमेट के मुताबिक, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। लू इसी तरह अपना प्रकोप बरसाती रहेगी। लोग हीटस्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं इसलिए यह सलाह दी गई है कि लोग दोपहर के समय कम ही घर से बाहर निकले और जरूरत के मुताबिक पानी पिए।