सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर मछलियों को दाना खिलाते दिखाई दे रहा है।
social media (सोशल मीडिया) लोकप्रियता पाने का ऐसा माध्यम बन गया है। जहां लोग अपनी तरह-तरह की वीडियो, फोटोस और अपनी कलाकारी को दुनिया के सामने पेश करते हैं। लोगों द्वारा इसे काफी सराहा भी जाता है। सोशल मीडिया के सहारे कोई भी अपनी किसी बात को दुनिया के आगे रख सकता है। इसी सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की फोटोस और वीडियोस वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर आप ही खुश होते होंगे। ऐसे ही एक वीडियो इस बार इस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चिंपैंजी बंदर और मछलियों के बीच एक दोस्ताना अंदाज़ देखने को मिल रहा है।
Chimpanzees are 98% humans😊
Feeding fish is one of the finest stress busters. Try for ur self. pic.twitter.com/9Cx4izwUsF— Susanta Nanda (@susantananda3) June 11, 2020
बता दें, इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चिम्पांजी 98 प्रतिशत मनुष्य होते हैं, मछलियों को खिलाना तनाव दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है.”
इस वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्क के बीचों-बीच जलधारा बह रही है, जिसमें कुछ मछलियां तैर रही है और एक बंदर इन मछलियों को दाना खिला रहा है।
वीडियो इस चिम्पांजी बंदर के पास एक कटोरे में दाना रखा हुआ है और वह अपने हाथों से मछलियों को दाना डालता दिख रहा है। देखा जा सकता है जैसे ही बन्दर पानी में दाना डालता है मछलियां पानी में ऊपर आकर उस दाने को खा भी रही हैं।
आपको बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे देख कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं।