उत्तराखंड में जल्द ही मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पिछले कई दिनों से कई जगहों पर हो रही बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम विभाग ने अति वृष्टि की आशंका जताई है।
उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा हुआ मिजाज अभी सुधरने की उम्मीद बेहद कम है। प्रदेश के कई इलाकों में 2 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान हैं। बता दें। बार-बार बारिश होने के कारण उत्तराखंड का मौसम सुहाना बना हुआ है।
उत्तराखंड के इन इलाकों में WhatsApp से बनवाएं पास, जानें कैसे
दून और मसूरी में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बीते मंगलवार को सुबह से धूप खिलने के बाद शाम तक बादलों ने आसमान में जगह बना ली और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद ही गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बुधवार सुबह से ही बादल घिरे हैं। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि शुक्रवार तक प्रदेश में फिर से ओलावृष्टि का दौर चलेगा।
हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की उत्तराखंड सरकार ने दी इजाजत
बता दें, लगभग 10 दिनों से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। पहाड़ों में कहीं ना कहीं रोज ओले गिर रहे हैं। इसका ज्यादा असर फसलों पर पड़ रहा है। ओले गिरने से फसल खराब हो रही है। मौसम ने कुमाऊं में तो 5 लोगों की जान भी ले ली है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम के तेवर तल्ख हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बारिश का दौर अभी बना रहेगा, जबकि 14 और 15 मई को ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम में राहत मिल सकती है।
- विभिन्न शहरों में तापमान
शहर | अधितम | न्यूनतम |
अल्मोड़ा | 24.5 | 12.8 |
उत्तरकाशी | 22.5 | 13.7 |
चंपावत | 22.3 | 12.7 |
जोशीमठ | 20.6 | 12.3 |
टिहरी | 21.6 | 13.2 |
देहरादून | 32.1 | 20.4 |
नैनीताल | 21.2 | 13 |
पिथौरागढ़ | 25.7 | 13.5 |
मसूरी | 21.4 | 12.9 |
मुक्तेश्वर | 20.7 | 10.7 |
यूएसनगर | 32.4 | 21.2 |
हरिद्वार | 33.8 | 21.2 |