सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़त करते हुए इसे महंगा कर दिया है।
कच्चे तेल में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार देखने को मिल रही है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद आज यानी 18 जुलाई को डीजल की कीमतें फिर बढ़ गई है। आज डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में 17 पैसे की बढ़त करते हुए इसे महंगा कर दिया है। ध्यान हो कि राजधानी दिल्ली ऐसा राज्य बन गई है जहां पेट्रोल की कीमत डीजल से कम है यानी डीजल जो हमेशा से ही पेट्रोल से सस्ता रहा है महंगाई की मार खाकर आज पेट्रोल को पीछे छोड़ चुका है। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में डीजल 81.52 रुपये के स्तर पर पहुँच गया है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.52 |
मुंबई | 87.19 | 79.71 |
चेन्नै | 83.63 | 78.50 |
कोलकाता | 82.10 | 76.67 |
नोएडा | 81.08 | 73.45 |
रांची | 80.29 | 77.39 |
बेंगलुरु | 83.04 | 77.48 |
पटना | 83.31 | 78.40 |
चंडीगढ़ | 77.41 | 72.91 |
लखनऊ | 80.98 | 73.38 |