इससे पहले चार दिनों तक 28 से 31 जुलाई लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी।
Government oil companies (सरकारी तेल कंपनियों) ने आज लगातार 12वें दिन Petrol diesel price (पेट्रोल-डीजल) की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। अगस्त के पहले हफ्ते के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो तेल कंपनियों ने पूरे हफ्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले चार दिनों तक 28 से 31 जुलाई लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी।
जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नै | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
नोएडा | 81.14 | 73.87 |
रांची | 80.30 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.11 | 77.88 |
पटना | 83.31 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 77.44 | 73.21 |
लखनऊ | 81.04 | 73.77 |
केवल डीजल की कीमत में हुई वृद्धि
इस पूरे जुलाई के महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने केवल डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। इस पूरे महीने में डीजल की कीमतें 10 बार बढ़ चुकी है। उसके बाद डीजल की कीमत में 1.60 रुपए प्रति लीटर का उछाल आया है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें 1 महीने से कोई बदलाव नहीं आया है। बीते महीने 29 जून को पेट्रोल आखिरी बार महंगा हुआ था। उस दौरान पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
ऐसे जानें कीमत
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की कीमत रोजाना बदलती रहती है। सुबह 6 बजे इनकी कीमत में अपडेट हो जाते हैं। आप SMS के जरिए भी इन बदली हुई कीमतों को जान सकते हैं। (How to check diesel petrol price daily) इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर इसके बारे में सूचना प्राप्त की जा सकती है। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर नई कीमतें पता कर सकते हैं।