अगस्त के महीने में लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिल रही है जबकि बीते महीने जुलाई में डीजल की कीमत में 10 बार बढ़ोतरी हुई थी।
तेल कंपनियों ने लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। लगातार 7वां दिनों से जनता को तेल उत्पादों की बढ़ी हुई कीमतों में राहत मिल रही है। बता दें, इस अगस्त के महीने में लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिल रही है जबकि बीते महीने जुलाई में डीजल की कीमत में 10 बार बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि उस दौरान पेट्रोल की कीमत स्थिर बनी हुई थी।
गाजियाबाद पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, आप भी जान लें ये बातें
जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नै | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
नोएडा | 81.14 | 73.87 |
रांची | 80.30 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.11 | 77.88 |
पटना | 83.31 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 77.44 | 73.21 |
लखनऊ | 81.04 | 73.77 |
पिछले हफ्ते भी 5 दिन नहीं बढ़ी थी कीमतें
पिछले हफ्ते के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चार दिनों तक यानी 28 से 31 जुलाई तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया था। हालांकि उसके बाद शनिवार और रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। कोलकाता में डीजल के दाम प्रति लीटर एक पैसा महंगा हुआ था। नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो डीजल 4 पैसे की बढ़ोतरी हुई। रांची में केवल पेट्रोल की कीमत में 1 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। बेंगलुरू में पेट्रोल 7 पैसे जबकि, चंडीगढ़ में दोनों ईंधन 3-3 पैसे महंगा हुआ था। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
केवल डीजल की कीमत में हुई वृद्धि
इस पूरे जुलाई के महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने केवल डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। इस पूरे महीने में डीजल की कीमतें 10 बार बढ़ चुकी है। उसके बाद डीजल की कीमत में 1.60 रुपए प्रति लीटर का उछाल आया है। पेट्रोल की बात करें तो इसमें 1 महीने से कोई बदलाव नहीं आया है। बीते महीने 29 जून को पेट्रोल आखिरी बार महंगा हुआ था। उस दौरान पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
ऐसे जानें कीमत
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की कीमत रोजाना बदलती रहती है। सुबह 6 बजे इनकी कीमत में अपडेट हो जाते हैं। आप SMS के जरिए भी इन बदली हुई कीमतों को जान सकते हैं। (How to check diesel petrol price daily) इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर इसके बारे में सूचना प्राप्त की जा सकती है। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर नई कीमतें पता कर सकते हैं।