4 दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने diesel price (डीजल की कीमत) में 15 पैसे की बढ़ोतरी की थी।
लगातार डीजल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के बाद अब इसमें राहत का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर government oil company’s (सरकारी तेल कंपनियों) ने डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। यह लगातार तीसरा दिन है जब Petrol Diesel Price (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसे 4 दिन पहले सरकारी तेल कंपनियों ने diesel price (डीजल की कीमत) में 15 पैसे की बढ़ोतरी की थी जिससे डीजल के दाम महंगा हुआ था।
पिछले हफ्ते भी 4 दिनों तक तेल कीमतों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं कि थी लेकिन शनिवार और रविवार और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। देखा जाए तो इस पूरे महीने 10 बार डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है।
केवल डीजल हुआ महंगा
जुलाई के इस पूरे महीने सरकारी तेल कंपनियों ने केवल डीजल के दाम में ही बढ़ोतरी की है। इस पूरे महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल 1.60 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल की बात करें तो बीते 31 दिनों से पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आखिरी बार 29 जून को पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई थी। उस दौरान भी पेट्रोल केवल 5 पैसे महंगा हुआ था। आज 29 जुलाई, बुधवार को पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर तो वहीं, डीजल 81.94 रुपये पर बना हुआ है। बता दें कि राजधानी दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिक रहा है।
जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.94 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नै | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
नोएडा | 81.08 | 73.83 |
रांची | 80.29 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.04 | 77.88 |
पटना | 83.31 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 77.41 | 73.18 |
लखनऊ | 80.98 | 73.76 |
ऐसे जानें कीमत
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की कीमत रोजाना बदलती रहती है। सुबह 6 बजे इनकी कीमत में अपडेट हो जाते हैं। आप SMS के जरिए भी इन बदली हुई कीमतों को जान सकते हैं। (How to check diesel petrol price daily) इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर इसके बारे में सूचना प्राप्त की जा सकती है। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर नई कीमतें पता कर सकते हैं।