इस पूरे महीने देखें तो डीजल की कीमत में 1.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
26 जुलाई यानी आज रविवार को एक बार फिर से जनता को झटका देते हुए डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे 1 दिन पहले यानी शनिवार को डीजल की कीमत में 15 पैसे का उछाल आया था। वहीं, आज एक बार फिर डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस पूरे महीने देखें तो डीजल की कीमत में 1.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम में नहीं हुई बढ़ोतरी
बात अगर करें पेट्रोल की तो बीते 24 दिनों में डीजल पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं आई है। केवल डीजल के दाम में ही तेजी देखने को मिल रही है। आखिरी बार 29 जून को पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। उस दौरान भी पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ा था।
जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.94 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नै | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
नोएडा | 81.08 | 73.83 |
रांची | 80.29 | 77.78 |
बेंगलुरु | 83.04 | 77.88 |
पटना | 83.31 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 77.41 | 73.18 |
लखनऊ | 80.98 | 73.76 |
Paytm यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेगी ये सुविधा
केवल डीजल हुआ महंगा
इस पूरे महीने सरकारी तेल कंपनियों ने केवल डीजल की कीमतों में वृद्धि की है उस पूरे महीने में डीजल लगभग 1.45 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है जबकि डीजल आखिरी बार 29 जून को महंगा हुआ था। उस दौरान भी पेट्रोल की कीमत में केवल पांच पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में आज, यानी 25 जुलाई, शनिवार, को पेट्रोल की कीमत जहां 80.43 रुपये पर ही टिकी रही, वहीं डीजल 81.79 रुपये पर चला गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है।