लगातार 18वें दिन डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। राजधानी समेत ये हैं महानगरों में क़ीमतें।
बीते 17 दिनों से Petrol-Diesel price today (पेट्रोल और डीजल की कीमतों) में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी के बीच घरेलू बाजार में डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इस बीच 18वें दिन राजधानी दिल्ली में पहली डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए हैं। आज बुधवार को लगातार 18वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है जबकि पेट्रोल की कीमत बीते दिन (मंगलवार) के ही बराबर है। बता दें, पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत में 10.48 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है तो वही पेट्रोल भी 8.50 रुपये महंगा हुआ है।
पहली बार हुआ पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल
आज 24 जून यानी बुधवार को भी Government oil companies (सरकारी तेल कंपनियों) ने ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम कल के बराबर 79.76 रुपये पर बनी हुई है हालांकि डीजल की कीमत 48 पैसे महंगा होकर 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई
अन्य महानगरों में ये है पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 79.76 | 79.88 |
मुंबई | 86.54 | 78.22 |
चेन्नै | 83.04 | 77.17 |
कोलकाता | 81.45 | 77.06 |
नोएडा | 80.57 | 72.03 |
रांची | 79.78 | 75.91 |
बेंगलुरु | 82.35 | 75.96 |
पटना | 82.79 | 76.90 |
चंडीगढ़ | 76.76 | 71.40 |
लखनऊ | 80.46 | 71.94 |