आज हम आपको उन 15 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कोरोना का एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है।
कोरोना वायरस का नाम इस वक्त दुनिया के बच्चे-बच्चे के मुंह पर रट गया है और रटे भी क्यों ना। इस वायरस ने कहर ही कुछ इस कदर बरसाया है की दुनिया के ज्यादातर देश इस वायरस से ग्रसित हैं। जनवरी के महीने में चीन के वुहान शहर से सर उठाने वाला यह वायरस 3 महीने के अंदर ही लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। अब तक करीब 20 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं तो वहीं, एक लाख से अधिक लोग इस इस वायरस के कारण अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज भी 15 ऐसे देश हैं जहां कोरोना वायरस नहीं पहुंचा है। तो चलिए बताते हैं आपको….
बता दें, दुनिया के सात महाद्वीपों में से छह महाद्वीपों तक अपनी पकड़ जमा चुका है, सिर्फ अंटार्कटिका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है। जहां तक इस वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे देश हैं जहां यह वायरस नहीं पहुंच पाया है।
कहां नहीं पहुंचा कोरोना देखिए लिस्ट
हैरतअंगेज: इंसान की हड्डी से डिजाइनर ने बनाया 4 लाख का हैंडबैग, भड़के लोग
1. कोमोरोस
2. किरिबाती
3. लेसोथो
4. मार्शल आइलैंड्स
5. माइक्रोनेशिया
6. नॉरू
7. नॉर्थ कोरिया
8. पलाऊ
9. समोआ
10. सोलोमन आइलैंड्स
11. ताजिकिस्तान
12. टोंगा
13. तुर्कमेनिस्तान
14. तुवालु
15. वानुअतु
क्या है इसका कारण
WHO ने भारत में फैलाई थी ये गलत खबर, अब मांगी माफी !
कोरोना वायरस के यहां ना पहुंचने का सबसे बड़ा और सीधा कारण जो है वह है जनसंख्या। इन 15 देशों में छोटे द्वीप समूह है जो खास मशहूर नहीं है। ऐसे में यहां ज्यादा सैलानियों का तांता नहीं लगता और बिना नियम बनाए सोशल डिस्टेंसिंग होती रही है।