बॉलीवुड एक्टरों में शुमार ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वहीं, ऋषि कपूर के निधन पर अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गए
देश एक बार फिर गम के माहौल में डूब गया है। जहां एक दिन पहले एक्टर इरफ़ान खान अपनी जिंदगी की जंग हार गए थे। तो वहीं, अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया। बता दें, तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्टर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ” He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed ! “.
आपको बता दें, ऋषि के निधन की खबर को कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने कंफर्म किया है। गौरतलब है कि बुधवार ऋषि कपूर को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
नहीं रहा बॉलीवुड का यह चमकता सितारा, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी…
T 3517 – He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020