मई के आखिर तक पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर आम आदमी को झटका दे सकते हैं। तेल उत्पादों के दाम बढ़ने की पूरी जानकारी नीचे खबर में दी गई है।
देश में लॉक डाउन 3.0 लगा हुआ है जिसके वजह से पेट्रोल की मांग में कमी आ रही है लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकारों ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया है जिसकी वजह से दामों में बदलाव आ गया है। वहीं अब माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक तेल उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे आम आदमी की जेब पर कैंची चलनी लाजमी है।
यूपी: योगी का मनरेगा श्रमिकों को तोहफा, खाते में ट्रांसफर किए 225.39 करोड़
सूत्रों के अनुसार, देश से लॉकडाउन हटाए जाने के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम की दैनिक समीक्षा फिर शुरू करेंगी। ये कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के कारण हुए अपने फायदे और नुकसान का आंकलन करेगी। कंपनियों की मानें तो इस वक्त नुकसान सहने की स्थिति नहीं है। लॉक डाउन खत्म होने के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े तो फिर कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ाने से पीछे नहीं रहेंगी।
- आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…
ट्रेनों के बाद अब शुरू होगी मेट्रो सेवा !, Delhi Metro ने शुरू की…
- ऐसे पता करें अपने शहर में आज के भाव
पेट्रोल-डीजल की क़ीमत लगातार बदलती रहती है। सुबह 6 बजे ये दाम अपडेट हो जाते हैं। बढ़े हुए इन तेल उत्पादों की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत जान सकते हैं।