चाणक्य ने ऐसे 5 लोगों के बारे में बताया है जिनके पास लक्ष्मी यानी पैसा रुकता नहीं है। क्या आप भी तो नहीं है इसमें शामिल, जानें
जीवन को आनंदमय और खुशनुमा जीने के लिए पैसों का होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास पैसा तो खूब होता है लेकिन उनके पास पैसा टिकता नहीं है। ऐसे लोगों को कमाते खूब हैं लेकिन पैसे को अपने पास जमा नहीं कर पाते। चाणक्य ने ऐसे ही लोगों के बारे में बताया है जिनके पास पैसा टिकता नहीं है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह लोग।
चाणक्य नीतिः इन 4 चीजों का जिक्र तक नहीं करते बुद्धिमान इंसान, जानें
- चाणक्य ने बताया है जो लोग कड़वा बोलते हैं उनके पास पैसा रुकता नहीं है। जो लोग सत्य और मीठा बोलते हैं मां लक्ष्मी की उन पर कृपा बरसती है। कहा भी गया है कि ‘मीठी वाणी बोलिए मन का आपा खोए…’ व्यक्ति को जहां तक हो सके अपनी वाणी में मिठास रखनी चाहिए।
- जरूरत से ज्यादा खाने के शौकीन लोगों के पास भी पैसा नहीं टिकता। माँ लक्ष्मी को ऐसे लोग बिल्कुल नहीं भाते जो खाना ज्यादा खाते हैं इसलिए मनुष्य को जरूरत के मुताबिक ही खाना खाना चाहिए।
- चाणक्य ने यह भी कहा है कि जिन लोगों का लिबास यानी कपड़े मैले होते हैं लक्ष्मी उनसे भी दूर रहती हैं। गंदे रहने वाले इंसान के पास पैसा नहीं रुकता। गरीब इंसान भी अगर साफ रहे तो उनके पास भी लक्ष्मी का ठहराव होता है।
- चाणक्य के मुताबिक रात सोने के लिए उचित समय है। जो लोग दिन निकलने के बाद यानी सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच सोता है ऐसे इंसानों के पास में पैसा नहीं टिकता। लक्ष्मी उनके पास कोशिश करके भी नहीं थमती।
- चाणक्य ने अपनी नीति में मेले दांत वालों का भी जिक्र किया है। चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों के दांत गंदे रहते हैं महालक्ष्मी उनके पास भी नहीं टिकती।