2 May यानी शनिवार को बहुत सी राशि के लोगों को धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है तो कईयों को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। समय पर सारे काम पूरे होंगे। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। अपने कार्य पर ध्यान दें। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। बच्चों से जुड़े कार्यों में आज समाज में आलोचना हो सकती है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज आपका दिन शुभ है। आर्थिक मामलों में ज्यादा विश्वास ना करें। करियर में अवसर हाथ से निकलने पर निराशा होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। सौहार्द से साझेदारी की परेशानी का निवारण होगा। पुराने कर्ज से पीछा छूटेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कई चौकाने वाली खबर मिलेगी। अपने जीवन साथी यानी पार्टनर के साथ यात्रा का संयोग बन रहा है।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी नहीं मिलेगी। आर्थिक हालात उत्तम रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। पेट से जुड़े रोगों से ग्रसित हो सकते हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है। क्रोध काफी रहेगा। यात्रा फायदेमंद है। कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। कारोबारी प्रवास में सावधानी बरतें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। कारोबार में नई योजनाएं बनती नजर आ रही है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी की नासमझी से आप नाराज हो सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। संतान की शादी के लिए प्रयास होंगे। कार्यस्थल पर पदोन्नति का अवसर बन रहा है। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकता है।
मीन: मीन राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। जो चीजें जरूरी नहीं उन पर खर्च या ना करें। परिवार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाए। बुरी आदतों को छोड़ दें।