लांकि Apple App Store पर Paytm ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध था।
बीते दिन Google Play Store ने मोबाइल पेमेंट ऐप Paytm को एक बड़ा झटका देते हुए उसे हटा दिया था। तो वहीं हटाए जाने के बाद से ही यूजर्स इस ऐप का डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। हालांकि Apple App Store पर Paytm ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध था।
Google Play Store ने Paytm को हटाने की जोनकारी अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह ऐप Google Play Store पर कुछ समय के लिए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया था कि सभी यूजर्स का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और आप बहुत जल्द Paytm का फिर से इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
हालांकि, Google ने चार घंटे के अंदर ही Paytm को वापस लाने का फैसला ले लिया। इसकी जानकारी खुद पेटीएम ने ट्वीट कर दी थी। “And we’re back!” – Paytm द्वारा कल शाम को आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया था।
Update: And we’re back! 🥳
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020
हटाने का क्या था कारण
Google Play Store द्वारा Paytm पर आरोप था कि Paytm लगातार Play Store की पॉलिसीज के खिलाफ काम कर रही थी। जिसके लिए पहले नोटिस भी जारी किया जा चुका है। जिसके लिए कार्रवाई भी की गई और बताया गया कि Paytm पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था।
आपको बता दें कि भारत में ऑनलाइन खेलों पर सट्टेबाजी कराने वाली ऐप्स की इजाजत नहीं है। हालांकि, भारत में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे IPL (इंडियन प्रीमियर लीग ) जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के ऐप्स बड़ी संख्या में लॉन्च होते हैं।