22 अप्रैल को गूगल ने डूडल बनाते हुए ‘Earth Day’ को Celebrate किया है। यह अर्थ ऑवर बिलकुल नहीं है और पूरी तरह यह उससे अलग है।
आज यानी 22 अप्रैल को गूगल ने ‘अर्थ डे’ पर ‘पृथ्वी दिवस’ की 50वीं सालगिरह पर एक खास डूडल बनाया है। बता दें, गूगल ‘पृथ्वी दिवस’ के 50 साल पूरे होने पर इसे सेलिब्रेट कर रहा है। हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है यह अर्थ ऑवर बिलकुल नहीं है और पूरी तरह यह उससे अलग है।
क्या बताता है Google Doodle?
World Earth Day 2020 की 50वीं वर्षगांठ पर गूगल ने खास डूडल बनाकर एक संदेश दिया है। जब आप इस डूडल पर क्लिक करते हैं तो एक वीडियो संदेश दिखाई जाता है। जिसमें एक मधुमक्खी के महत्व को दर्शाया गया है। इस डूडल में गूगल ने ये बताने की कोशिश की है कि धरती पर हर छोटे से जीव का अपना एक खास महत्व है।
बता दें, Google Doodle (गूगल डूडल) का यह वीडियो हरे रंग का है। अपने नाम में बदलाव करते हुए गूगल ने बीच में मधुमक्खी को दिखाया है। इस गूगल डूडल वीडियो में यह बताया जा रहा है कि मधुमक्खी पूरी पृथ्वी पर हरियाली फैलाने का काम करती है। वीडियो में आप जहां-जहां माउस लेकर जाते हैं तो यह मधुमक्खी वहां पहुंच जाती है।
मानवता को दिखाते हुए इसके महत्व को समझाने के उद्देशय से बनाए गए इस गूगल डूडल के वीडियो में यह बताया जा रहा है कि मधुमक्खी परागण विधि से दुनिया में फसल का दो तिहाई हिस्सा योगदान करती हैं।
बनाना है इम्यून सिस्टम मजबूत, तो करें इस पत्ते का इस्तेमाल
पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे
इस साल पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं जिसकी शुरुआत 1970 में हुई थी। इस दिन पृथ्वी पर मौजूद पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जाता है। दुनिया के 193 देश इस दिन को मनाते हैं।
क्या है Earth Day या पृथ्वी दिवस ?
22 अप्रैल 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया था। इसे शुरू करने का उद्देश्य प्राकृतिक दुनिया की रक्षा में मानव जाति की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस दिन करीब दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने सड़क पर उतरकर पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए आंदोलन किया था।
दरअसल, विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन और सामाजिक कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने 1970 में अमेरिकी लोगों से पर्यावरण को लेकर आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा था। मैककोनेल ने इस आंदोलन के लिए 21 मार्च का दिन चुना और नेल्सन ने 22 अप्रैल को चुना। वहीं नेल्सन का चुने हुए दिन पर ही पृथ्वी दिवस के आधिकारिक उत्सव को मनाया जाता है।