इस महीने मई में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनसे जुड़े कामकाज के लिए लिस्ट देखकर ही निकले
हालांकि वैसे तो देशभर में कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन लगा है लेकिन बैंकों के खुले होने से इससे जुड़े कामकाज जारी है लेकिन आज से शुरू हुए मई के महीने में करीब 13 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इससे लिस्ट पर नजर जरूर डालें। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं मई महीने में कौन से 13 दिन बंद रहेंगे बैंक।
1 मई को मजदूर दिवस होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 3 मई को रविवार, 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 8 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाएगी। 9 मई को दूसरा शनिवार पड़ रहा है, 10 मई और 17 मई को भी रविवार है, जिसके कारण बैंकों के शटर बंद रहेंगे। इसके साथ ही 21 मई को शब-ए-कादर, 22 मई को जुम्मत-उल-विदा है वहीं, 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार पड़ रहा है, 25 मई को देशभर में ईद मनाई जाएगी, जबकि 31 मई को रविवार का अवकाश रहेगा।
गूगल पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर डालकर लोगों के साथ हो रही ठगी, ऐसे रहें सतर्क
तारीख और बैंक बंद रहने का कारण
तारीख | राज्य | छुट्टी |
1 मई | सभी राज्य | मजदूर दिवस |
3 मई | सभी राज्य | रविवार |
7 मई | पटना, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, कोची, इंफाल, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, पणजी, हैदराबाद, गुवाहटी, चेन्नई, बेंगलुरु | बुद्ध पूर्णिमा |
8 मई | कोलकाता | रवींद्र नाथ टैगोर जयंती |
9 मई | सभी राज्य | दूसरा शनिवार |
10 मई | सभी राज्य | रविवार |
17 मई | सभी राज्य | रविवार |
21 मई | जम्मू, श्रीनगर | शब-ए-कादर |
22 मई | जम्मू, श्रीनगर | जुम्मत-उल-विदा |
23 मई | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
24 मई | सभी राज्य | रविवार |
25 मई | सभी राज्य | ईद-उल-फित्र |
31 मई | सभी राज्य | रविवार |
लॉकडाउन: अगर ATM कार्ड नहीं कर रहा काम तो ऐसे निकाले कैश
आपको बता दें, कोरोना की मार के कारण लगे लॉक डाउन से बैंकों में कम संख्या में कर्मचारी काम कर रहे हैं। निजी बैंकों ने तो अपने कामकाज के समय में बड़ा बदलाव किया है। कई निजी बैंक तो इन दिनों दोपहर 1 बजे के तक के लिए ही खुल रहे हैं।