आज बहुत सी राशि के लोगों में धन लाभ के योग बन रहे हैं तो कुछ को अपने हाथ पर काबू रखने की जरूरत है ताकि पैसे को जरूरत के मुताबिक ही खर्च किया जाए।
रास्ते में इन सांपों का दिखना किसी लॉटरी से कम नहीं
मेष राशि के जातक करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की चिंता आपको थोड़ा परेशान करेगी। गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि के जातक आपको मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। सेहत में सुधार नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन खर्च ज्यादा हो सकते हैं। देवी को लाल चूड़ियां चढ़ाएं।
मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके काम से अधिकारी खुश होंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। गरीबों को अनाज का दान करें।
कर्क राशि के जातक आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है। मौसमी बीमारी आपको घेर सकती है। परिवार में वाद-विवाद होने से बचाए। पीपल का पौधा लगाएं और उसकी अच्छे से देखभाल करें।
सिंह राशि के जातक अधिकारी काम से खुश होंगे। नौकरी में पराक्रम और उत्पादन बढ़ सकता है। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी का माहौल बन सकता है। किसी गरीब कन्या को वस्त्र का दान करें।
कन्या राशि के जातक दोस्तों की मदद का मौका मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ हो सकता है हालांकि सर्दी जुखाम परेशान करेगा। किसी को पैसा उधार आज ना दें। सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
तुला राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होती नजर आ रही है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। हालांकि दुर्घटना के संयोग बन रहे हैं तो सावधानी बरतें। खाने-पीने का खास ख्याल रखें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
सफलता पाने के लिए इंसान को जरूर करनी चाहिए ये 3…
वृश्चिक राशि के जातक बिजनेस में तरक्की हो सकती है। पति-पत्नी में चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
धनु राशि के जातक विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। घर में शुभ काम हो सकता है। मान-सम्मान में में भी बढ़ोतरी होगी। पैसा सोच-समझकर निवेश करें। किसी से पैसे उधार लेने की स्थिति बन सकती है। माता को कुछ मीठा खिलाएं।
मकर राशि के जातक आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावट दूर होगी लेकिन माता की सेहत की चिंता सताएगी। ब्राह्मण को कपड़े और भोजन का दान करें।
कुंभ राशि के जातक करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गुड़ खाकर ही घर से बाहर निकले।
मीन राशि के जातकों को अचानक आज धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। तला भुना खाने से सेहत में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में मतभेद होते नजर आ रहे हैं। शनिदेव की पूजा-अर्चना करें।