6 मई के राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन। क्या है आज आपके लिए खास और क्या बरतनी है आपको सावधानी।
चाणक्य नीति: इन 4 स्थितियों में दूसरों के कारण व्यक्ति को…
मेष राशि के जातकों को कैरियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। निवेश के लिए समय आपके अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। भगवान गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।
वृष राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धन कमाने के नए सोर्स बनेंगे। आपके दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास को नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।
रास्ते में इन सांपों का दिखना किसी लॉटरी से कम नहीं
मिथुन राशि के जातकों को आज उनकी मेहनत का फायदा मिल सकता है। व्यापार नौकरी में काम बढ़िया रहेगा। आज ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जोड़ों में दर्द थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।
कर्क राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। लेकिन पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में काम ना करें, वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे।
सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। आज दूसरों की मदद करेंगे हालांकि काम का बोझ बढ़ने और पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। दबाव में कोई काम ना करें। शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
जमीन से जुड़ा कोई फायदा कन्या राशि के जातकों को हो सकता है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। करियर के लिए अच्छा समय है, मेहनत करें। हालांकि तय काम पुराना होने से परेशान हो सकते हैं।
तुला राशि के जातकों का ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। जोश और होश को बनाए रखने की जरूरत है। ज्यादा खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती है। कोई ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।
धनु राशि के जातकों की किसी नए काम की योजना बन सकती है। रुके काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। पार्टनर का सहयोग नहीं मिलता नजर आ रहा है। आप आज किसी पर गुस्सा कर सकते हैं, तो थोड़ा जुबान पर काबू रखें।
मकर राशि के जातक पुराने परिवारिक विवाद सुलझने से खुशी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। हालांकि कोई भी आपके काम में कमी निकाल सकता है। तो थोड़ा सावधानी बरतें। कोई भी गलती आपको परेशान कर सकती है।
कुंभ राशि के जातकों को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा ना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं।
मीन राशि के जातक ज्यादा आमदनी से मन खुश होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार भी आएगा। शेयर मार्केट में पैसा ना लगाएं। गहरे पानी में जाने से बचें।