5 मई को कई राशि के जातकों को अपने पास कुछ वस्तुओं को रखने की जरूरत है जिससे उनकी किस्मत का सितारा चमक उठेगा।
रास्ते में इन सांपों का दिखना किसी लॉटरी से कम नहीं
मेष राशि के जातक मंगल के संक्रमित होने से आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, व्यापार की स्थिति भी पहले से बेहतरीन होती जा रही है। लाल वस्तु अपने पास रखें। सब ठीक होगा।
वृषभ राशि के जातकों की स्थिति अच्छी चल रही है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी हुई है। मानसिक रूप से शनि देव की आराधना करना आपके लिए बेहतर होगा।
मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य और प्रेम में सुधार दिख रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय आपका बनता दिखाई दे रहा है। लाल वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि के जातक पराक्रमी बने हुए हैं। योजनाएं अपना अच्छा असर दिखाएंगी। इन योजनाओं को लागू करने का भी समय आ जाएगा। प्रेम, निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। बजरंगबली को याद करें।
सिंह राशि के जातकों के कुटुम्बों में बढोत्तरी होगी। सट्टा, जुआ, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों की स्थिति पहले से सुधर रही है। हरी वस्तुओं का दान करें।
कन्या राशि के जातकों के लिए जिस चीज की जरूरत होगी वह उपलब्ध होगी। स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। जीवन में तरक्की करने लगे हैं। अच्छी स्थिति आने वाली है। व्यापार में भी धीरे-धीरे बेहतरी आ जाएगी। लाल वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि के जातकों की स्थिति में सुधार आ रहा है। मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। शनि देव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि के जातकों का शारीरिक खतरा कम हो गया है। लेकिन कोई रिस्क ना लें। अपना ध्यान रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण भी धीरे-धीरे सुधर जाएंगे। प्रेम की स्थिति में सुधार है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापारी की स्थिति सुधरती नजर आ रही है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीली वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि के जातकों को कठोर शब्द अपनी जुबान पर लाने से बचना है। पूंजी का निवेश ना करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो रहा है। व्यापारिक नजरिए से आने वाले समय में चीजें बेहतर होंगी। लाल वस्तुओं का दान करें।
कुंभ राशि के जातकों को क्रोध से बचना है। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ सकता है किसी प्रकार की चोट लग सकती है। तो संभल कर रहें। लाल वस्तु का दान करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि के जातक खर्च से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति में सुधार है। स्वास्थ्य मध्यम है। कुल मिलाकर थोड़े दिनों के लिए माइनस प्लस हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्तु अपने पास रखें।