आज तुला राशि के जातकों पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी हुई है।
मेष
मेष राशि के जातक मन प्रसन्न रहेगा। सुख- सुविधाओं के बीच सभी कामों को अपनी योजना के मुताबिक पूरा करने में सफल रहेंगे। बातचीत के द्वारा लोगों से संपर्क करके अपने काम को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के उचित अवसर है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा दिन रहेगा। प्रयासों के बावजूद भी काम पूरे नहीं होंगे। सारे प्रयास व्यर्थ चले जाएंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। काम के बावजूद धन मिलने में रुकावटें बनी रहेंगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पुराना किया हुआ निवेश आय प्राप्त करने का मुख्य साधन बनेगा। खर्च नियंत्रित करके भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी इंट्यूशन पावर का इस्तेमाल करके फैसला लेना होगा। कामकाज में मन लगेगा और मन मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं लेकिन खर्च आपको थोड़ा परेशान करेंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातक पूरा ध्यान धन प्राप्ति की ओर लगेगा इसके लिए पूरे प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आसानी से काम बन जाएंगे। मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा दृष्टि बनी हुई है। धर्म-कर्म के कामों पर पैसा खर्च होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे इसके कारण कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती है। फायदा भी बाधित हो सकता है। मन को शांत रखने के लिए आध्यात्म का सहारा लें।
तुला
तुला राशि के जातकों के सभी काम मन मुताबिक होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। महालक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। निवेश पर धन खर्च का योग भी बना हुआ है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज प्रतिस्पर्धा से बचने की जरूरत है। ज्यादा महत्वकांक्षी होना आप को मुश्किल में डाल सकता है। अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें, सफलता तभी मिलेगी। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। फायदे के मामले में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं।
धनु
धनु राशि के जातक अपनी नई सोच का इस्तेमाल कर कामकाज को बढ़ाने में लगाएंगे। धनु राशि के जातक किसी को नई सोच का इस्तेमाल कामकाज में करेंगे और सफल भी रहेंगे। धन प्राप्ति की उत्तम संभावना बनी हुई है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
मकर
मकर राशि के जातक पूरी सुख-सुविधाओं के साथ काम करेंगे। मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों को पीछे रखने में कामयाब रहेंगे। पुराना किया हुआ निवेश या प्रॉपर्टी से धन प्राप्ति की संभावना है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक सारे काम आसानी से पूरे होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में सावधानी बरतने की जरूरत है। फालतू के विचार आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से अच्छा समय है। निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मीन
मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र पर अपने पराक्रम को दिखाने का अवसर मिलने वाला है। जो भी प्रयास करेंगे आप उसमें सफल रहेंगे। अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। नकारात्मक स्थिति से बाहर आने की क्षमता आप में हैं। सीमित मात्रा में धन प्राप्ति का योग है।