16 जुलाई की देश-विदेश से जुड़ी, देश के केंद्र से लेकर देश की सरहदों के पार की 10 बड़ी खबर।
1. विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप पर पूर्व मंत्री रमेशा मीणा ने पूछे सीएम अशोक गहलोत से सवाल, कहा- तब कितना पैसा दिया गया था, जब में कांग्रेस से जुड़ा था।
2. भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 32 हजार 695 नए मामले. 606 मरीजों की गई जान. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी जानकारी।
स्मार्टफोन का ये ऐप है बेहद खतरनाक, कर दें डिलीट
3. महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की मौत. कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद आज सुबह गई जान. 72 वर्ष की थीं नीला।
4. फ्रांस में कोरोना का कहर जारी. अगले सप्ताह से घर के अंदर भी मास्क पहनना किया गया अनिवार्य।
5. चीन के खिलाफ एक्शन जारी. लखनऊ रेलवे स्टेशन के बाहर से कस्टम विभाग ने जब्त की चीन में बनी सिगरेट की खेप।
गाजियाबाद में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या
6. पुलिस बल का एक छोटा विमान पूर्वी तुर्की में पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त. हादसे में विमान में सवार सात पुलिस अधिकारियों की मौत. तुर्की के गृह मंत्री ने दी जानकारी।
7. मुंबई के मलाड में गिरा तीन मंजिला मकान. 5 से 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका।
8. भूकंप के झटके से हिला असम और गुजरात. असम में 4.1 और गुजरात मे 4.5 की तीव्रता के लगे झटके. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी।
9. गाजीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार के चार और करीबियों का शस्त्र लाइसेंस निलंबित. देवराज का राइफल किया गया जब्त।
10. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने लगाई की गृहमंत्री अमित शाह से गुहार, कहा- केस की CBI जांच हो।