14 जुलाई की देश-विदेश से जुड़ी, देश के केंद्र से लेकर देश की सरहदों के पार की 10 बड़ी खबर।
1. राजस्थान में सरकार पर उठा-पटक जारी. प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए सचिन पायलट. गोविंद सिंह डोटासरा बने नए प्रदेश अध्यक्ष।
2. पद से बर्खास्त होने के बाद सचिन पायलट का ट्वीट, लिखा- सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
3. राज्यपाल से मिले CM अशोक गहलोत, दी सचिन पायलट समेत 3 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाने की जानकारी।
4. भारतीय जनता पार्टी नेता शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर वार, कहा- राजस्थान में अल्पमत में आ गई है कांग्रेस सरकार।
हरियाणा में फिर लगेगा लॉक डाउन!
5. राजस्थान बवाल के बाद सचिन पायलट के करीबियों पर गाज. प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए गए पायलट के करीबी मुकेश भाकर।
6. सचिन पायलट को लेकरकांग्रेस नेता जतिन प्रसाद का ट्वीट, कहा- अभी भी समाप्त हो सकता है गतिरोध।
7. बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव कोरोना संक्रमित. जांच के बाद रिपोर्ट में मिले पॉजिटिव।
महाराष्ट्र: गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइंस जारी
8. राजस्थान संकट पर बोले बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया- अल्पमत में है गहलोत सरकार , हो फ्लोर टेस्ट।
9. बिहार में कोरोना वायरस का कहर. 16 से 31 तक सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय में लॉकडाउन।
10. CBSE कल जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की घोषणा।